
दिल्ली सीएम केजरीवाल आज मिलेगे सीपीएम नेता सीताराम येचुरी से
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों केंद्र द्वारा लाए अध्यादेश एनसीसीएसए के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान सीपीएम नेता सीताराम येचुरी से आज मुलाकात करेंगे। सीताराम येचुरी से अपनी मुलाकात के बारे में खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।





















