
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधानसभा की बैठकों से संबंधित बुलेटिन पुस्तक का किया विमोचन
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभास्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज विधानसभा सचिवालय में “पंजाब विधानसभा की बैठक से संबंधित बुलेटिन पुस्तक का विमोचन किया। पंजाब विधान सभा सचिवालय द्वारा तीन खंडों में प्रकाशित पुस्तक को एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए स्पीकर ने रिपोर्टर्स ब्रांच को पुस्तक के संकलन के लिए बधाई दी।























