
गैंगस्टर अमरप्र्रीत समरा की गोलियां मारकर हत्या- सूत्र
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) जानकार सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कनाडा मे गैंगस्टर अमरप्रीत समरा उर्फ चक्की की वैनकुवर में गोलियां मारकर हत्या की गई। पता चला है कि अमरप्रीत वैंकुवर के फ्रेसरव्यू हॉल में एक शादी की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। वहीं उसकी गाड़ी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जली मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि उसके विरोधी गैंग ने गोलियां चलाई है।





















