
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने फिर रचने जा रहा इतिहास
आज लॉन्च होगी एनवाईएस-01 सैटेलाइट
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने आज यहां भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिए एक नौवहन उपग्रह को प्रक्षेपित करने जा रहा है। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने दूसरी पीढ़ी की नौवहन उपग्रह श्रृंखला के प्रक्षेपण की योजना बनाई है जो नाविक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करेगी। यह उपग्रह भारत और मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में तात्कालिक स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। इसरो के सूत्रों ने बताया कि प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती रविवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो गई।





















