
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की कल पहली बरसी
गांव जवाहरके मे हुई थी मूसेवाला की हत्या
मूसेवाला की बरसी पर मानसा के गांवों में करवाए जा रहे है श्री सुखमणि साहब के पाठ
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता) : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की कल पहली बरसी जवाहरके गांव मे होगी। जिसमें देश-विदेश से संगत पहुंची और माथा टेका। इस दौरान मूसेवाला की माता भी गांव जवाहरके पहुंची और बेटे को यादकर भावुक हो गई। संगत के लिए लंगर का इंतजाम किया गया था।
मूसेवाला के बरसी पर मानसा के गांवों में श्री सुखमणि साहब के पाठ करवाए जा रहे हैं। मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि मूसेवाला की याद में गांव में पाठों के भोग डाले जाएंगे और एक खूनदान कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसा के गुरुद्वारा चौक से लेकर बस स्टैंड चौक तक मूसेवाला को इंसाफ दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर रोष मार्च भी निकाला जाएगा और गुरुद्वारा साहिब में पाठ के भोग भी डाले जाएंगे। सिद्धू मूसेवाला की ‘लास्ट राइड’ गांव जवाहरके में श्री गुरु गोबिंद सिंह सेवा क्लब जवाहरके की ओर से विशाल समागम करवाया जाएगा।























