
हरियाणा सीएम ने बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति की राशि में बढ़ोतरी की घोषणा
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता) हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति को राशि को बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कक्षा 9वीं से 10वीं तक मिलने वाली 7 हजार रुपये की राशि, कक्षा 11वीं से 12वीं तक 7750 रुपये तथा उच्च शिक्षा के लिए 8500 रुपये की राशि को बढ़ाकर तीनों श्रेणियों में 10,000 रुपये करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रमिकों व उनके बच्चों से सीधा संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया और इस मौके पर उन्होंने इस भवन के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को महत्व देते हुए 10 श्रमिकों को सम्मानित किया। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा – हमारे बच्चों को शिक्षा देकर जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना पूरा करने में मुख्यमंत्री बन रहे सहारा संवाद के दौरान श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने उनके लिए जितनी भी योजनाएं चलाई है, उससे वे बहुत लाभान्वित हो रहे हैं।





















