
पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब,हरियाणा से आए किसानों को हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पुलिस ने रोका
महापंचायत के लिए दिल्ली जा रही महिलाएं हिरासत में
चंडीगढ़, 28 मई (विश्ववार्ता) पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब व हरियाणा से आए किसानों को दातासिंह वाला में हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पुलिस ने रोक दिया है। किसानों ने पुलिस द्वारा रोकने पर दातासिंह वाला बार्डर पर ही धरना शुरू कर दिया है। जिससे पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। बार्डर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए एक तरफ से पुलिस ने बार्डर सील किया है। किसान व खाप नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए वाहनों को रुकवा कर जांच भी की जा रही है। वही रामपुर से दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और बस में बैठकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। किसान वहां भी नारेबाजी कर रहे हैं।





















