
सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ मे इस तारिख को देगा मानसून दस्तक
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) इस बार उत्तर भारत मे मई का महीना ठंडक वाला रहा है कुछ दिनो की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम अब तक करवट ले रहा है जिससे लोगो को सूकुन मिल रहा है और गर्मी से राहत मिल रही है। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि चंडीगढ़ में पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। इस साल वर्षा सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून के सामान्य दिनों में ही आगमन की उम्मीद है। आने वाले दिनों में और भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम भी बदला हुआ है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाने और शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरे दिन धूप निकली रही।























