
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग परिषद की बैठक जारी
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग परिषद की बैठक जारी है। मिली जानकारी अनुसार बैठक विज्ञान भवन में होने वाली ये बैठक एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और निवेश, अनुपालन को कम करने, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए हो रही है ।
बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मीटिंग का बॉयकॉट कर दिया है। सी.एम. मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के द्वारा पंजाब की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा और कई जनहित स्कीमों को मंज़ूरी न देकर व किसानों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान न देकर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इस मीटिंग में जाकर सिफऱ् फोटो नहीं खिंचवानी है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-हाजिऱी में राज्य सरकार से कोई अन्य दिल्ली की इस बैठक में शामिल होगा या नहीं।























