
पंजाब, हरियाणा समेत अधिकांश राज्यो मे बारिश से लोगो को गर्मी से मिली राहत
पश्चिमी विक्षोभ का असर दिलाएगा भीषण गर्मी से राहत: मौसम विभाग
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता): कई दिनो से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के सभी राज्यो मे झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगो बारिश से राहत की सांस मिली। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
वर्तमान में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिल्ली और कुछ अन्य जगहों पर यह 45 डिग्री को भी पार कर गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश व तेज हवा के चलते आने वाले दिनों में तपिश कम होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत से टकरा रहा है। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में दिखना शुरू हो गया है। यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। 24-25 मई को इसका असर उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा।





















