
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा मामले मे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई
पढिये क्या आया फैसला
चंडीगढ़, 22 मई (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे आज कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा घटाने के मामले मे दायर याचिका पर सुनवाई हुई पंजाब सरकार तथा केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट को देखने के बाद हाईकोर्ट ने जेड प्लस सुरक्षा की सिद्धू की मांग को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
नवजोत सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका में बताया है कि उन पर खतरे का आकलन कर केंद्र सरकार ने ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी थी लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब वह अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आएंगे तब उनकी पहले की सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी लेकिन जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा कम करते हुए वाई कैटेगरी कर दी गई।























