
पंजाब के इस जिले मे खौफनाक वारदात
रिटायर्ड एएसआई सहित पत्नी व बेटे का कत्ल
चंडीगढ़, 22 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के गांव नूरपुर बेट में रविवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई।
मौके पर मृतक थानेदार कुलदीप सिंह के रिश्तेदार कुलजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज रात करीब पौने 8 बजे उसे कुलदीप की बेटी का फोन आया कि घर में कोई भी फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद कुलजीत सिंह गांव के सरपंच को लेकर उनके घर पर गया तो देखा मेन गेट खुला हुआ है और घर का दरवाजा अंदर से बंद है, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हुए तो घर के अंदर रिटायर्ड थानेदार कुलदीप सिंह का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। और दूसरे कमरे में कुलदीप सिंह की पत्नी परमजीत कौर व बेटा गुरविंद्र सिंह का शव बैड पर एक साथ पड़े हुए।
सूचना मिलते ही मौके पर ए.डी.सी.पी. समीर वर्मा, ए.सी.पी. मनदीप सिंह, थाना प्रभारी जगदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा मामले की छानबीन की जा रही है।























