
सुशील कुमार रिंकू लोकसभा सदस्य जालंधर की सीट जीतने के बाद सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में हुए नतमस्तक
चंडीगढ़, 21 मई (विश्ववार्ता) सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू अपनी बड़ी जीत के बाद नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने बाणी का कीर्तन सुना और सरबत के भले की अरदास की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जसप्रीत सिंह सहित बड़ी गिनती में अन्य ‘आप’ वर्कर भी शामिल थे।























