
पंजाब सीएम मान की अध्यक्षता मे मंत्रिमंडल की बैठक मे लिये गये कई बडे अहम फैसले
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 मई (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता मे आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मे कई बडे फैसलों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में 497 सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ा दिया है और सेवा में 1 वर्ष की वृद्धि की है।
एक अन्य फैसले में भगवंत मान ने कहा कि गडवासु शिक्षकों को अब यूजीसी स्केल पर वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा, मनसा जिले में सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी का प्लॉट बनेगा। आदमपुर रोड को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने कहा, हम आज से इसका काम शुरू कर रहे हैं जो सितंबर से पहले पूरा जो जाएगा। नकोदर से जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लंबी सडक़ भी बनेगी। जालंधर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो साहस दिया है, उसे किसी मुद्रा में नहीं आंका जा सकता।
वही पंजाब सीएम ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए माल पटवारी के ट्रेनिंग समय में बड़ा बदलाव किया है। माल पटवारी का ट्रेनिंग समय डेढ़ वर्ष से घटाकर 1 वर्ष कर दिया गया है और वह 1 वर्ष सेवाओं के रूप में माना जाएगा।























