
पंजाब के इस जिले मे फिर आया बेअदबी का मामला आया सामने
पुलिस ने युवक को दबोचा
चंडीगढ़, 17 मई (विश्ववार्ता) राजपुरा में श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक मोने युवक ने गुरुद्वारा सिंह की सभा में घुसकर अंदर मौजूद सशरागी सिंह की दाढ़ी नौची डाली। हालांकि मौके पर मौजूद संगत ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की वही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहां पर काफी लोगों की भीड़ इक_ा हो गई है। बताया जा रहा है कि बेअदबी का यह मामला सुबह 7.15 बजे का है। युवक का नाम साहिल बताया जा रहा है जोकि गुरुद्वारा सिंह सभा राजपुरा के नजदीक ही रहता है।























