
गत दिवस 7 साल की मासूम का अपहरण के बाद आज मिली बच्ची की लाश
परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 17 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले के घरिंडा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव मे गत दिवस अगवा की 7 साल की बच्ची की आज लाश बरामद हुई है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि उक्त घटना को बच्ची की सौतेली मां ने अंजाम दिया है, जिसे मारने के बाद बालटी में शव रख नजदीक छप्पड़ में फैंक दिया गया। वीडियो अनुसार बच्ची को मोटरसाइकिल पर ले जाया गया, जिसके बाद आज लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।























