
पंजाब राज्यपाल इस तारिख से करेगें दो दिवसीय सीमावर्ती जिलों का करेंगे दौरा
चंडीगढ़, 16 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर पंजाब के सीमा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस संबंध में गवर्नर हाउस से पंजाब के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ और ष्ठत्रक्क गौरव यादव को लेटर लिखा है। गवर्नर का यह दौरा 7-8 जून को होगा। इन दौरों के दौरान राज्यपाल ने ड्रग्स के मुद्दे पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर निशाना साधा। पंजाब के सीमावर्ती जिलों में धान की कटाई शुरू होने से दो दिन पहले राज्यपाल का दौरा करेंगे।
7 और 8 जून को अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का का दौरा करेंगे। राजभवन के अधिकारी ने सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों और एसएसपी को इस दौरे के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।























