
बढती गर्मी के बीच पंजाब के लोगों को लगा बडा झटका
पंजाब में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बीच पंजाब सीएम का बडा टवीट
चंडीगढ़, 15 मई (विश्ववार्ता) पंजाब मे लगातार बढती गर्मी के बीच पॉवरकॉम में पंजाबवासियों को बडा झटका दिया है। पंजाब में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का खर्चा सरकार वहन करेगी, आम लोगों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा।
जारी आदेशों के अनुसार 2 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए दर 3.49 रुपए से बढ़ाकर 4.19 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके साथ ही फिक्स चार्ज भी 35 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 101 से 300 यूनिट तक दर 5.84 रुपए से बढ़ाकर 6.64 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.30 रुपए से बढ़ाकर 7.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।
ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਦਰਾਂ ਚ ਵਾਧੇ ਦਾ ਖ਼ਰਚਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇਵੇਗੀ ਇਸ ਦਾ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਬੋਝ ਨਹੀਂ ਪਵੇਗਾ…600 ਯੂਨਿਟ ਵਾਲੀ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਇੱਕ ਵੀ ਮੀਟਰ ਤੇ ਅਸਰ ਨਹੀ ਪਵੇਗਾ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 15, 2023
























