
पंजाब की संगरूर कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को किया समन जारी
अदालत ने खडगे को किया तलब, पढिये क्या हेै मामला
चंडीगढ़, 15 मई (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब की संगरूर कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया गया है। हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक संगरूर के हितेश भारद्वाज ने हाल ही में संपन्न कर्नाटक चुनावों के दौरान बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए खडग़े के खिलाफ स्थानीय अदालत में मानहानि का मामला दायर किया था। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर की अदालत ने खडग़े को 10 जुलाई को तलब किया है। हितेश ने दावा किया कि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठनों से की और कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया।























