
चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है, जालंधर उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। आप के सुशील रिंकू 5494 वोटो से आगे चल रहे है। इस सीट पर आप और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोट्र्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए मतगणना सेंटर में हो रही है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें आप आगे रही। जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर।
चौथे राउंड में आप की लीड हुई कम, आप 1861 वोटों से आगे। आप के सुशील कुमार को 17098 और कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी को 15237 वोटें पडी है।























