
पंजाब के इस जिले के कुछ इलाको मे आज रहेगी बिजली गुल
चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे आज जरूरी मैंटीनैस के चलते 11 के.वी फीडर बंद रहेगा, जिस कारण सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पेट्रोल पंप वाली गली, न्यू शिमलापुरी, लेबर चौक गली नं 1 से 10 बाएं और दांए, डाबा रोड लेबर चौक, सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक विजय नगर गली, नं 10,9,8,7, गीता नगर, गीता टैक्सटाइल कालोनी, इलाका नजदीक जस्सी प्रापर्टी डीलर, गरीबदास ढाबा व नजदीक इलाका, एम.आर. डाइंग, जी.आर. डाइंग, विकास ट्रेडिंग कम्पनी, चावला टैक्सटाइल, ए.बी. टैक्सटाइल, बेअंतपुर इलाकों के अलावा अन्य इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।





















