
पंजाबी गायक दिलजीत व अभिनेत्री परिणीति चोपडा को कोर्ट से मिली बडी राहत
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता): पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लुधियाना कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि लुधियाना कोर्ट ने सिंगर दलजीत दोसांझ व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और स्वर्गीय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी गुरमेल कौर को बड़ी राहत देते हुए उनकी फिल्म ‘चमकीला’ के रिलीज पर रोक हटा दी है। दरअसल कोर्ट ने मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक पर लगी रोक को हटा दिया है।
बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले चमकीला फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी और इसे ओट प्लेटफार्म पर भी रिलीज नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब लोग अब इस फिल्म को ओट प्लेटफार्म पर भी देख सकेंगे।























