
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी
आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जायेगा ईवीएम मे बंद
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी है, 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी जिस कारण उनकी खाली सीट को लेकर राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपना लक आजमा रहे हैं। सांसद संतोख सिंह चौधरी का जनवरी महीने में फिल्लौर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे आप’ पार्टी ने सुशील रिंकू को मैदान में उतारा है जिनका दलित समाज में अच्छा दबदबा है। सुशील रिंकू ने चुनाव प्रचार के दौरान ही कांग्रेस को छोड़ ‘आप’ का हाथ पकड़ा है। बता दें कि सुशील रिंकू पहले पश्चिमी सीट से विधायक रह चुके हैं।
इसी चुनावी जंग में भाजपा की ओर से इंदर इकबाल सिंह अटवाल भी उतरे हैं जिन्होंने अकाली दल छोड़ भाजपा का हाथ थामा है। इंदर इकबाल अटवाल 2002 में विधायक रह चुके हैं। इंदर इकबाल अटवाल पूर्व स्पीकर और सीनियर नेता चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी जो अकाली दल के मौजूदा विधायक हैं, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में हो रहे कड़े मुकाबले में मैदान में उतरे हैं। बता दें कि सुक्खी बंगा से लगातार दूसरी बार एम.एल.ए. हैं। अकाली दल से पहले यह बी.एस.पी. में थे। करमजीत कौर जो दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी है, भी कांग्रेस की ओर से चुनावी जंग में उम्मीदवार के तौर पर उतरी हैं। करमजीत कौर पहली बार चुनाव लड़ रही है।























