
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल
सूबे की चार पार्टियों की साख दाव पर, इतने मतदाता करेगे अपना मत का प्रयोग
जालंधर लोक सभा उप-चुनाव को लेकर पंजाब पुलिस ने राज्य भर में बढ़ाई सुरक्षा
पंजाब पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को यकीनी बनाऐगी : अर्पित शुक्ला
चंडीगढ़, 9 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल को मतदान होना है। जालंधर लोकसभा सीट आरक्षित सीट है इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16,18,512 है जो कल अपने मत का प्रयोग करेगें। वही सुरक्षा के मद्देनजर लुधियाना पुलिस के स्पैशल डायरैक्टर जनरल (स्पैशल डीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि जालंधर लोक सभा उप-चुनाव नज़दीक होने के मद्देनजऱ पंजाब पुलिस ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को यकीनी बनाने के लिए राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है। जालंधर लोक सभा के लिए उप-चयन 10 मई 2023 को होने हैं।
जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है इस सीट पर चारों पार्टियों के बीच मुकाबला कांटे की है। खासतौर से कांग्रेस और आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल है. ऐसा इसलिए कि कांग्रेस इस सीट पर पिछले चार बार से लगातार चुनाव जीतती आई हैं. वहीं पंजाब में आप का सत्ताधारी पार्टी होने के नाते भगवंत सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है. जहां तक शिरोमणि अकाली दल की बात है तो उसके लिए यह सीट हमेशा से चुनौती साबित हुई और काफी जद्दोजहद के बाद भी वो इसे अभी तक कांग्रेस से छीन नहीं पाई।
जालंधर लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16,18,512 है. इनमें एनआरआई मतदाताओं की संख्या 73, पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,43,299, महिला मतदाताओं की संख्या 7,75,173, ट्रांसजेंडर मतदात 40, नौकरीपेशा वोटर 1,851, दिव्यांग वोटर 1,0526 और 80 साल का ज्यादा उम्र वाले वोटर 38,313 मतदाता शामिल हैं।
स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों की पालना करते हुये सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए राज्य भर में विशेष नाके लगाने और गश्त पार्टियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह सरहदी जिलों के एस. एस. पीज को अंतर-राज्यीय नाके लगा कर सरहदों को सील करने के लिए कहा गया है और अन्यों हिदायत की है कि किसी भी व्यक्ति को पूरी चैकिंग और तलाशी लिए बिना राज्य में दाखि़ल न होने दिया जाये।
उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों की तरफ से पैरा मिलिट्री फोर्सिज़ के साथ सांझे तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं तो सुरक्षा की भावना को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को और मज़बूत किया जायेगा।
विशेष डीजीपी ने कहा, “हम सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की शानदार रिवायत को कायम रखेंगे।”





















