
पंजाब सीएम मान ने जालंधर में सुरजीत हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी अकादमी खोलने की मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के दिये आदेश
चंडीगढ़, 7 मई (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज सुरजीत हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी अकादमी खोलने की मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किये। सीएम मान ने इसी दौरान कहा कि वह हॉकी के खेल से बहुत प्यार करते हैं और पंजाब सरकार हॉकी के विकास के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।
पंजाब सीएम मान ने जालंधर में चल रही पुरुष ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी अकादमी की तर्ज पर महिला हाकी अकादमी शुरु करने को घोषणा की गई थी। उन्होने कहा कि फैसले को अभी लागू नहीं किया गया, जो तुरन्त लागू किया जाए।























