
जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति पूरे उबाल पर
बीबी जगीर कौर ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 6 मई (विश्ववार्ता) जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति पूरे उबाल पर है और इसी लडी मे आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व सीनियर अकाली नेता बीबी जगीर कौर ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे भाजपा अकाली दल संयुक्त के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने की घोषणा की है। पंजाब की राजनीति में यह घोषणा भविष्य में भी अहम साबित हो सकती है।
बीबी जगीर कौर न कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों को हल करवाने के लिए काम कर रहे हैं। यह सभी मुद्दे भाजपा के सीनियर नेता विजय रुपाणी के समक्ष रखे गए हैं। विजय रुपाणी ने कहा कि वह इन सभी मुद्दों को और बीबी जगीर कौर की मांगों को जायज समझते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीबी जगीर कौर के नेतृत्व में 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग करवाएंगे।























