
जालंधर उपचुनाव मे आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की एंट्री
वीडियो संदेश के जरिए की अपील
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता) जालंधर उपचचुनाव को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है और इसी बीच आज जालंधर उपचुनाव में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की एंट्री हो गई है, बलकौर सिंह ने ऐलान किया है कि वो जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के तहत जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर यात्रा निकालेंगे. जिसकी शुरूआत वे आज फिल्लौर के बड़ा पिंड और रुडक़ा कलां से करेगें।
बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वह इस यात्रा में सिद्धू को इंसाफ के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा है कि जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के लिए आपके पास आ रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सिद्धू को इंसाफ दिलाने के लिए निकाली जानी वाली यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो. उन्होंने कहा कि वैसे तो वो हर रविवार को इंसाफ की अपील करते है लेकिन 5 मई को जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला की गुहार लेकर आपके पास आ रहे है. उन्होंने कहा कि सभी लोग उनके बताए गए शेड्यूल के अनुसार यात्रा में शामिल हो।























