
यूपी की योगी सरकार ने आज एक और कुख्यात गैंगस्टर को किया ढेर
एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया …
चंडीगढ़, 4 मई (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज एक और कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर को को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह जानकारी यूपी एसटीएफ के प्रमुख आईपीएस अमिताभ यश की तरफ से दी गई है।
अनिल दुजाना पर 62 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। अनिल दुजाना के खिलाफ नोएडा,गाजियाबाद, और मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या,लूट, डकैती और फिरौती तथा उगाही जैसे संगीन मामलों में एफ आई आर दर्ज है।अनिल दुजाना की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 75 हजार का इनाम घोषित किया था।अब अनिल दुजाना को एसटीएफ ने मेरठ में मुठभेड़ में मार गिराया है ।





















