
वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर पहुंची डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल
चंडीगढ़, 4 मई (विश्ववार्ता) असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह से आज मिलने उनकी पत्नी किरणदीप कौर पहुंची। खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर के साथ दीपक कलसी की पत्नी, वकील सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी डिब्रूगढ़ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और करीब डेढ़ महीने बाद उसकी पत्नी उससे मिलने पहुंची है।























