
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बडा अपडेट
केदारनाथ यात्रा पूरी तरह से बंद, डीजीपी ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता): उत्तराखंड के केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बडा अपडेट सामने आ रहा है लगातार खराब होते मौसम व बर्फबारी के बीच केदारनाथ यात्रा को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में आगे के मौसम को लेकर हम जल्द ही जानकारी देंगे। इसलिए केदारनाथ धाम आने वाले लोगों से अनुरोध है कि तब तक यात्रा न करें जब तक हम मौसम को लेकर आगे की जानकारी नहीं देते।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी जारी है और इसी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा बुधवार को पूरी तरह से बंद कर दी गई है। केदारनाथ धाम की यात्रा गौरीकुंड, ऋषिकेश एवं श्रीनगर से ही रोक दी गई है। इसके अलावा जो लोग धाम पहुंच चुके हैं। उन्हें दर्शन कराकर फटाफट वापस किया जा रहा है।























