
पंजाब के इस जिले के गुरूद्धारा साहिब के बाहर चली गोलियां, एक की मौत
मचा हडकंप, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता) आज सुबह पंजाब केे मोगा जिले के धर्मकोट के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां चलने से हडकंप मच गया और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पता चला है कि गांव के 53 वर्षीय जंग सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इससे पहले उसने गुरुद्वारा साहब कमेटी का फंड मे घपला करने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर 4 फायर किए, लेकिन वह बच गया। जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए 3 लोगों को नाम लिखे। सुसाइड नोट और बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























