
गेहूँ की संतोषजनक खरीद के बाद चुनिंदा जिलों की 169 अस्थायी मंडियों में खरीद प्रक्रिया बंद
सभी जिलों की अन्य मंडियों में गेहूँ की खरीद प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी जारी
चंडीगढ़, 2 मई (विश्ववार्ता): गेहूँ की निर्विघ्न और सुचारू खरीद प्रक्रिया और मंडियों में गेहूँ की अनावश्यक भरमार न होने देने के साथ-साथ एफ. सी. आई. को गेहूँ की अधिक से अधिक सीधी डिलीवरी को यकीनी बनाने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा नोटीफायी की नियमित मंडियों/मंडी यार्डों के अलावा राज्य में लगभग 900 अस्थायी खरीद केन्द्रों को नोटीफायी किया गया था।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बरनाला, फरीदकोट, फ़तेहगढ़, फ़िरोज़पुर, लुधियाना, मानसा, पटियाला, रोपड़, संगरूर, एस. ए. एस. नगर, मोगा और जालंधर जिलों की कुछ अस्थायी मंडियों में से गेहूँ की संतोषजनक खरीद मुकम्मल होने के उपरांत आज से 169 अस्थायी मंडियों को बंद कर दिया गया है।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि बरनाला में 15 मंडियों, फरीदकोट में 16 मंडियों, फ़तेहगढ़ साहिब में 2 मंडियों, फ़िरोज़पुर में 6 मंडियों, लुधियाना में 8 मंडियों, मानसा में 24, पटियाला में 33, रोपड़ में 17, संगरूर में 28, एस. ए. एस. नगर में 3 मोगा में 15 और जालंधर में 2 मंडियों के पास के क्षेत्रों में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी कार्य सफलतापूर्वक मुकम्मल होने के बाद यह अस्थायी मंडियां बंद कर दीं गई हैं। इन जिलों और अन्य सभी जिलों की बाकी मंडियों में खरीद प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी।





















