
पंजाब मे दर्दनाक सडक़ हादसे में दो लोगो की मौत
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के बटाला-गुरदासपुर मार्ग पर अड्डा उधोवाल में दर्दनाक सडक़ हादसे मे दो लोगो की मौत हो गई है। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस चौकी दयालगढ़ के ए.एस.आई. सुखमिंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव दबुरजी जोकि गांव में कबाड़ खरीदने का काम करता है आज अड्डा उधोवाल स्थित कबाडि़ए की दुकान पर कबाड़ बेचने आया था और अपनी जान पहचान के व्यक्ति सुलक्खन के साथ खड़ा था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर वह ए.एस.आई. दलबीर सिंह और कांसटेबल गुरदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कार को कब्जे में ले लिया। वहीं इस बात का भी पता चला है कि उक्त कार दोनों व्यक्तियों के कुचलने का बाद खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। ए.एस.आई. सुखमिंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के शव गृह में रखवा दिया गया है और इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।























