
पंजाब के इस जिले से बडी खबर: छुट्टी का मजा लेने जा रहे है 5 दोस्तों की कार नहर मे गिरी
तलाशी अभियान जारी
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के पठानकोट मे छुट्टी पर घूमने जा रहे पी.एन.बी. बैंक की शाखा पठानकोट के 5 कर्मचारियों की कार पठानकोट के माधोपुर नहर में गिर गई। इस हादसे में 1 की लाश बरामद हुई है जबकि इससे पहले 2 युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया था। हालांकि 2 की तालाश अभी भी जारी है। इस संबंधी सुजानपुर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पैक्टर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर से सुरक्षित निकाले युवकों की पहचान प्रिंस राज पुत्र हरेकृष्ण निवासी बिहार व सुरेन्द्र शर्मा पुत्र सीता राम निवासी राजस्थान के रूप में हुई।























