
आज मन की बात के 100वें एपिसोड मे देशवासियों को संबोधित किया पीएम मोदी ने
हमारा संकल्प और मजबूत हुआ : पीएम मोदी
मुझे आप सबकी हजारों पत्र मिले : पीएम मोदी
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के साथ हर माह अपनी बात साझा करने का सिलसिला शुरू हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि आखिरी में, मैं उनका भी आभार व्यक्त करूंगा, जो मन की बात की कमान संभाले हुए हैं -भारत के लोग, भारत में आस्था रखने वाले लोग. क्योंकि ये सब कुछ आपकी प्रेरणा और ताकत से ही संभव हो पाया है।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।पीएम मोदी ने कहा इस साल हम जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं त्र-20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं । पीएम मोदी ने कहा देशभर के टीवी चैनल्स, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग, जो ‘मन की बात’ को बिना किसी ब्रेक के दिखाते हैं, उन सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा आज देश में टूरिज्म बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है. हमारे ये प्राकृतिक संसाधन हों, नदियां, पहाड़, तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थल हों, उन्हें साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है. ये टूरिज्म इंडस्ट्री की बहुत मदद करेगा।
पीएम मोदी ने कहा साथियो, आपको याद होगा, कुछ एपिसोड पहले मैंने मणिपुर की बहन विजयशांति देवी जी का भी जिक्र किया था. विजयशांति जी कमल के रेशों से कपड़े बनाती हैं।
मन की बात’ में उनके इस अनोखे इको फ्रेंडली आइडिया की बात हुई तो उनका काम और पॉपुलर हो गया।पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा ऐसे कितने ही अभियानों को हमारी नारी-शक्ति ने नेतृत्व दिया है और ‘मन की बात’ उनके प्रयासों को सामने लाने का मंच बना है।
पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में कहा मुझे आप सबकी हजारों पत्र मिले हैं, लाखों सन्देश मिले हैं और मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा पत्र को पढ़ पाऊं, देख पाऊं, संदेशों को जरा समझने की कोशिश करूं।























