
विदेश गये एक और पंजाबी की सडक़ हादसे मे मौत
मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत से रो रोकर बुरा हाल
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के एक नौजवान युवक की इटली में सडक हादसे मे मौत हो जाने से मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। नौशहरा पन्नुआं के अधीन आते गांव तूड़ निवासी सुखप्रीत सिंह (20) पुत्र दलीप सिंह की इटली में सडक़ हादसे के दौरान मौत हो गई हे,जानकारी देते हुए सरपंच दलजिंदर सिंह जवंदा ने बताया कि उनकी मासी के बेटा जो कि दो वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए इटली गया हुआ था, उसकी गत दिन एक भयानक सडक़ हाजसे में दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक सुखप्रीत सिंह माता-पिता इकलौता बेटा और तीन बहनों का इकलौता भाई था, कुछ समय पहले मृतक की बहन की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। यह खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का शव 5 मई को उनके गांव तूड़ पहुंचेगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।























