
आंध्र प्रदेश बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद हडकंप
परीक्षा के बाद इतने छात्रों ने किया सुसाइड
मुख्य न्यायाधीश भी जता चुके हैं चिंता
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) : । आंध्र प्रदेश में नौ स्कूली छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। स्कूली छात्राओं द्वारा आत्महत्या की यह घटनाएं आंध्र प्रदेश के बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे के भीतर सामने आई हैं। माना जा रहा है कि परीक्षा में सफल न हो पाने के बाद छात्रों ने यह खौफनाक कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट परीक्षा के 11वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए गए। इस साल परीक्षा में कुल 10 लाख छात्रों ने भाग लिया। कक्ष 11वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 61 फीसदी और 12वीं का 72 फीसदी रहा।
देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी बीती फरवरी में छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे संस्थानों में क्या गलत हो रहा है जो छात्रों को अपनी जान देनी पड़ रही है? बता दें कि देश के सबसे बड़े तकनीकी संस्थानों आईआईटी में भी छात्रों द्वारा आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं।























