
पंजाब मे छात्र की सरहिंद भाखड़ा नहर मे मिली लाश, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर मे 11वीं के छात्र का शव मिलने से हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि छात्र 11वीं में पढऩे वाला था और वह बीते दिन अरमानदीप सिंह लापता हो गया था, उसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है।
थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता था और पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी। उसका मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















