
पंजाब शिक्षा विभाग में बडा फेरबदल, 20 स्कूलों के प्रिंसीपलों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है जिसमे 20 स्कूलों के प्रिंसीपलों को तुंंरत प्रभाव से इधर से उधर कर दिया है। जानकारी के अनुसार 20 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के प्रिंसीपलों का ट्रांसफर हुआ है।
गौरतलब है कि 28 स्कूलों में प्रिंसीपलों के पद खाली थे, जिस संबंधी स्वै-इच्छित के तौर पर काम करने वाले प्रिंसीपलों द्वारा दी गई सहमति से तबादले हुए। सूची निम्नलिखित-अनु बेदी, गुरिंदर कौर, दीपक कुमार, रजिंदर कौर, गौतम खुराना, नवजोत कौर, मनिंदर कौर, दिनेश कुमार, हरदीप कौर, कंवलजीत कौर, सतिंदर कौर, ममत खुराना सेठी, नसीब सिंह, हरजोत कौर, अमरीक सिंह, खुशदीप सिंह, कमलजीत कौर, मेजर सिंह, रजिंदरपाल सिंह, रजिंदर कौर शामिल हैं।























