चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा जगविन्दर पटियाल की माता जी के देहांत पर दुख व्यक्त
चंडीगढ़, 28 अप्रैलःपंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाबी न्यूज चैनल ए.बी.पी. सांझा के सीनियर संपादक जगविन्दर पटियाल की माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जौड़ामाजरा ने माँ की भूमिका को याद करते हुए कहा कि माँ को प्यार का प्रतीक माना जाता है और माँ की अनुपस्थिति के साथ पैदा हुआ सूनापन कभी भी दूर नहीं किया जा सकता। दुखी परिवार के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्होंने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें।























