
पंजाबी संगीत जगत से जुड़ी बड़ी खबर, गायक करण औजला के मैनेजर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंजाबी संगीत जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध पंजाबी गायक करन औजला के मैनेजर शारपी घुम्मन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पटियाला से की गई है। हाल ही में गायक करन औजला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अनमोल बिश्नोई के साथ स्टेज पर नाचते दिखाई दिया था। अनमोल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।























