
पंजाब मे मासूम नाबालिगा के साथ बलात्कार के आरोपी को अदालत ने सुनाया फैसला
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) :पंजाब के लुधियाना जिले मे मासूम नाबालिग से बलात्कार मामले मे आज अदालत ने आरोपी को आई.पी.सी. की धारा 377 और पोक्सो की धारा 3 व 4 के तहत 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। मामला वर्ष 2020 में थाना शिमलापुरी लुधियाना में दर्ज किया हुआ था, जिसमे पीडि़त परिवार को उनके कहने पर संस्था सहयोग केयर फॉर यू के बाल अधिकार वकील योगेश प्रशाद ने परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई। सरकारी वकील बी. डी गुप्ता के सहयोग से आरोपी को सलाखो के पीछे भेजा गया।





















