
बे्रकिंग न्यूज: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही हेै कि भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में एसडीएम भुलत्थ संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम भुलत्थ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब लाइव भी किया जिससे उनकी मान मर्यादा को ठेस पहुंची है।























