
पंजाब के इस जिले मे राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा -2 इस तारिख से
अगले 48 घंटो तक रहेगी धारा 144 लागू , नवोदय विद्यालयों में सेंटर, कड़े सुरक्षा इंतजामों के निर्देश
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के फरीदकोट जिले मे राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा -2 29 अप्रैल को होने जा रही है जिसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अगले 48 घंटो के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील है। यह आदेश राजेश धीमान जिलाधिकारी फिरोजपुर द्वारा जारी किए गए गए हैं।
साथ ही परीक्षा के दौरान कड़े पुलिस सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा -2 के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।























