
नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू द्वारा हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। सिद्धू ने याचिका में अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था कि उनकी सुरक्षा वाई से बढ़ा कर जेड प्लस की जाए। सिद्धू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका में बताया था कि उन पर खतरे का आंकलन कर केंद्र सरकार ने ही उन्र्हें जेड प्लस सुरक्षा दी थी, लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गई थी।























