
पंजाब में फिर डरा रहा है कोरोना, पिछले 24 घंटों में इतने नये मामले, 2 की मौत
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) जहां देश मे कोरोना ने रफ्तार बढाई हुई है वहीं पंजाब में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा और मरने वालों की संख्या का ग्राफ भी बढऩे लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य भर में पिछले 24 घंटों में 320 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है।मरने वाले मरीज जिला मानसा और तरनतारन जिले के बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 40 मरीजों की हालत ठीक न होने पर वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बता दें कि कोरोना के सबसे ज्यादा केस मोहाली के सामने आए है। दरअसल, पहले कोरोना पॉजिटिव केस बीच में कम हो गए थे लेकिन अब दोबारा फिर से बढऩे लगे हैं। मोहाली में 450 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से 40 पॉजिटिव पाए गए है।





















