

आज पंततत्व मे लीन होगें पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल
देर रात पहुंची पार्थिव देह बादल गांव
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया, कल चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित पार्टी कार्यालय से प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू हुई अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक गई,रास्ते में राजपुरा, पटियाला और उसके बाद संगरूर फिर बरनाला, रामपुरा, फूल और बठिंडा होते हुए उनका पार्थिव शरीर बादल गांव पहुंचा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे गांव बादल में होगा।
चंडीगढ़ से बादल गांव तक के सफर के दौरान पूर्व पूर्व प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुखबीर बादल लोगों की तरफ हाथ जोड़ते रहे। बादल की पार्थिव देह लेकर उनका परिवार बुधवार रात सवा 10 बजे पैतृक गांव, बादल पहुंच गया। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण पूर्व सीएम का संस्कार उनके पुश्तैनी खेतों में किया जाएगा। इसके लिए खेतों में दो एकड़ में खड़ा किन्नू का बाग उखाडक़र चबूतरा बनाने का काम बुधवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया।





















