
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा इस तारिख को
आज निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की आज चंडीगढ़ से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10.00 से 12.00 तक प्रकाश सिंह बादल का मृत शरीर पार्टी ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में लाया जाएगा। जहां पर लोग उनके दर्शन कर सकेंगे।
इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी, जिसमें रास्ते में राजपुरा, उसके बाद पटियाला, उसके बाद संगरूर, फिर बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेंगे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल दोपहर 1 बजे गांव बादल में होगा।























