
जालंधर जिले के इस मशहूर बाजार से बडी खबर
व्यक्ति को किसी ने लगाई आग, बाजार में भगदड़, दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) जालंधर जिले के अटारी बाजार के सराफा बाजार मे उस समय भगदड और दहशत का माहौल पैदा हो गया जब जज प्रधान उर्फ संजीव को एक व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जज प्रधान किसी के राजीनामे को लेकर वहां पर गया हुआ था। जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उस पर सराफे में इस्तेमाल किया जाने वाले ज्वलशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है।
जज प्रधान की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग लगाने वाला उक्त व्यक्ति भी झुलस गया है। जिसके लोगों ने काबू कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।





















