
गिरफ्तार अमृतपाल की जांच रिपोर्ट पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपी
डिब्रूगढ़ जाएगी पंजाब पुलिस, अमृतपाल से कर सकती है पूछताछ
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार अमृतपाल की रिपोर्ट गृह मंत्रालय ने मांगी थी जिसे पंजाब सरकार ने मंत्रालय को सौंप दी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गिरफ्तार मिशन अमृतपाल सिंह पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी थी पंजाब सरकार ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है।
वही दूसरी तरफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब सरकार उसके मददगारों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में अमृतपाल से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम डिब्रूगढ़ जाएगी। जानकार सूत्रों से पता चला है कि फरारी के दौरान अमृतपाल ने जिन लोगों के पास पनाह ली थी, उन लोगों की पहचान की जा रही है। मोगा के रोडे गांव में सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।
बतां दे कि गृह मंत्रालय की तरफ से पंजाब सरकार को अमृतपाल सिंह की फरारी से लेकर गिरफ्तारी तक और पंजाब पुलिस का लाइन ऑफ एक्शन के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा था। इस रिपोर्ट में गृह मंत्रालय ने अमृतपाल सिंह की फरारी के बाद उसे पनहा देने वालों का पूरा ब्योरा मांगा था। अमृतपाल की लोकेशन मूवमेंट की रिपोर्ट भी गृह मंत्रालय ने मांगी थी जिसके बाद आज पंजाब सरकार ने पूरा रिकार्ड गृह मंत्रालय के हवाले कर दिया है।























